बस हादसे में मृतकों की संख्या 36 पहुंची, मृतकों को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा, एआरटीओ सस्पेंड

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
अल्मोड़ा जिले के सल्ट मर्चुला के पास कूपी में हुए बस हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बस 40 सीटर थी और इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। अल्मोड़ा और हल्द्वानी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से रामनगर आ रही थी। यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। वहीं इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। उधर आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *