हल्द्वानी बाजार बंदी को लेकर व्यापार मंडल में दोफाड़, एक संगठन ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया तो सामाजिक संस्था ने किया किनारा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी बाजार बंदी को लेकर व्यापारी संगठन एकमत नहीं हैं।देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने 30 सितंबर के हल्द्वानी बंद को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि बंद किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।‌ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी महानगर इकाई ने आज शनिवार को बैठक कर निर्णय लिया 30 सितंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन होना है। इसी दिन हल्द्वानी बंद के कार्यक्रम से गलत संदेश जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहिए। बंद से दुकानदारों को नुकसान के सिवा और कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, युवा इकाई अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी, सूरज सिंह सामंत, जगजीत सिंह चड्ढा, आफताब आलम, अशोक मोंगिया, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, बृज मोहन सिजवाली, अविनाश गुप्ता, हिमांशु मेर, उमेश बेलवाल, कार्तिक दास, घनश्याम वर्मा, योगेश कांडपाल आदि शामिल थे। इधर हल्द्वानी बंद को समर्थन देने वालों की सूची में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच का नाम देखकर मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल व महामंत्री उमेश जोशी ने कहा कि मंच एक सांस्कृतिक संस्था है। इसका किसी भी राजनीतिक या बंदी से कुछ भी लेना देना नही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *