हल्द्वानी: 101 दुकानदार चार सितंबर तक खुद हटा लें अतिक्रमण वरना प्रशासन बुलडोजर से करेगा ध्वस्त, देखें नोटिस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक के 101 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चार सितंबर तक का समय दिया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त व लोनिवि अधिशासी अभियंता की ओर से दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं।