उत्तराखंड में यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के बाद आक्रोश भड़का हुआ है। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है। इस मामले में भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मां का आरोप है कि अमित, छह माह से प्यार का झांसा देकर उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अमित और आदित्यराज ने गैंगरेप के बाद उसकी बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आदित्यराज भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुका है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *