उत्तराखंड में यहां ट्रेकिंग पर गये पीडब्ल्यूडी के एई की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तरकाशी में बीते रविवार को अगोड़ा से डोडिताल ट्रैक पर जा रहे उत्तरकाशी लोक निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।‌ बताया जाता है कि दो लोग ट्रेकिंग के लिए गए थे लेकिन खराब मौसम के चलते सहायक अभियंता की तबीयत खराब हो गई। खबरों के अनुसार रेस्क्यू टीम जब उन्हें वापस ला रही थी जिनमें एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से आधे रास्ते में मृत्यु होनी बतायी गयी है।‌ मतृक व्यक्ति का नाम विरेन्द्र सिहं चौहान निवासी टिहरी गढ़वाल जो वर्तमान में उत्तरकाशी में पीडब्ल्यूडी (एई) के पद पर कार्यरत थे तथा दूसरा व्यक्ति कांति नोटियाल जो की उत्तरकाशी मतली के रहने वाले हैं। इधर आज सोमवार 17 जून को मांजी नेम तोक से शव उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *