हल्द्वानी में सीएम धामी के रोड शो में नेताओं की कटी जेब, चोरों ने मोबाइल फोन भी किए पार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुधवार को हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में कई चोर घुस गए थे। चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ किया। पीड़ित लोगों ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी की हल्द्वानी रैली में उमड़े जनसैलाब का चोरों ने भी फायदा उठाया। रोड शो में चोरों ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के आईफोन पर ही हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल का मोबाइल और घड़ी भी चोर ले उड़े। इतना ही नहीं लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन की जेब काट दी। जेबकतरों ने उनकी जेब से करीब 2500 रुपए साफ किए हैं।‌ इसके अलावा बीजेपी के कई और नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेब भी काटी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर भी दी है। उन्होंने तहरीर में आईफोन चोरी की शिकायत की है। वहीं इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीएम धामी की बुधवार को हुई रैली में कई लोगों के फोन आदि चोरी हुए हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *