हल्द्वानी विधायक की अपील, अफवाह से बचें और शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार को शहर में हुए प्रकरण पर बयान जारी करते हुए कहा कि आजादी से लेकर आज तक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है। यहां हमेशा अमनचैन और एकता का माहौल रहा है। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई की तारीक आगामी 14 फरवरी को दी थी, इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने जल्दबाजी करके इस कृत्य को अंजाम दिया है। विधायक ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से फोन में वार्ता हुई है और उन्हें पूरे प्रकरण के बारे में बता दिया गया है। जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी एवं स्थानीय नागरिक घायल और हताहत हुए हैं। मेरी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ हैं। विधायक ने शहरवासियों से अपील हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह में गौर ना करें और शांति व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *