अवैध खनन का आडियो आया सामने, एसएसपी ने प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड की

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले में अवैध खनन का आडियो सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत भुल्लर ने इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरी पुलिस चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने एसपी देहात को पूरे मामले की जांच सौंपी है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जांच के बाद इस मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। रुड़की के इकबालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में की। पुलिस कंट्रोल रुम से झबरेड़ा थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देश मिलने के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी का एक पुलिसकर्मी खनन रुकवाने चला गया। इसके बाद उसने शिकायकर्ता को भी फोन पर खनन बंद कराने की सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here