समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
करणी सेना के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष में हल्द्वानी के रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दादा कुंवर सूरजपाल अम्मू का प्रथम बार हल्द्वानी आगमन हुआ l कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार शक्ति उत्तराखंड प्रभारी मोहित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति गऊ सेवक जोगेन्द्र राणा जोगी,राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मनोज सोकर ,प्रदेश महिला अध्यक्ष बहन कल्पना वर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हरीश प्रकाश, उपमठ के शंकराचार्य त्रिलोक स्वरूप तीर्थ, सीयाराम गिरी महाराज जूना अखाड़ा, हरि गिरि जी महाराज जूना अखाड़ा, स्वामी नयन दास महाराज संस्थापक राम चरण शरण ट्रस्ट, तथा राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला स्तर के समस्त पदाधिकारी द्वारा सामूहिक रूप से प्रभु श्री राम जी, भारत माता, मां करणी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूजीसी जैसे काले कानून को वापस लेने की मांग, गौ हत्या पर विराम लगाने की मांग, स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार की मांग को बुलंद करते हुए संगठन के विस्तारण को लेकर करणी सैनिकों का मार्गदर्शन किया UGC जैसे काले कानून के विरोध में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना जी की हाउस अरेस्टिंग को तत्काल प्रभाव से मुक्त करने को कहा यदि जल्द से जल्द अरेस्टिंग नहीं हटाई गई तो करणी सैनिकों को बड़े आंदोलन की तैयारी करने का आवाहन किया l इस दौरान राष्ट्रीय प्रदेश जिला विधानसभा स्तर के पदाधिकारी बंधु मातृशक्ति सहित तमाम सनातनी बंधु उपस्थित रहे।



