समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में शनिवार 28 फरवरी को होली महोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस मौके पर शिव के मन माही, अंबा के भवन विराजे, जल कैसे भरू आदि होली गीतों ने समां बांध दिया। सभी ने एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य शांति जीना ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया।



