नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के जिला कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली है। इसके मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर के निरीक्षण और जांच में जुटी है। पिछले दिनों नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही हल्द्वानी जजी में ईमेल से धमकी मिलने के पुलिस ने न्यायालय में चेकिंग अभियान चलाया था। हालांकि कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। एक बार फिर गुरुवार 19 फरवरी को ईमेल से धमकी से हड़कंप मचा हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here