उत्तराखंड में नौ दिन मनाएंगे सांस्कृतिक उत्सव, शासन ने जारी किए निर्देश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा।‌ शासन की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम तक उत्तराखण्ड में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित लोकपर्व उत्तरायणी प्रत्येक वर्ष प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। कुमाऊं में इसे घुघुतिया त्यार भी कहा जाता है। बागेश्वर जिले का उत्तरायणी कौतिक देशभर में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *