नैनीताल जिले के कालाढूंगी में रातों-रात करोड़पति बना राजमिस्त्री, क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ड्रीम-11 ने एक और युवक को करोड़पति बना दिया है। राजमिस्त्री का काम करने वाले इस  युवक के करोड़पति बनने के बाद उसका परिवार खुशी से फुले नहीं समा रहा है। बीती 24 मार्च को कुमाऊं में पहले अल्मोड़ा का प्रशांत बोरा और अब कालाढूंगी का युवक रातोंरात करोड़पति बन गया है। नगर पंचायत कालाढूंगी के वार्ड नंबर 2 निवासी हरीश आर्य ने ड्रीम 11 में टीम बनाई थी। हरीश आर्य का कहना है कि वह पिछले छह साल से ड्रीम 11 पर क्रिकेट टीम बनाकर गेम खेल रहा था, इस बार किस्मत चमकी और एक करोड़ रुपए जीत गया। अब उसका सपना पूर हो गया है इस राशि के जीतने के बाद युवक का परिवार बेहद खुश हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *