सीएम ने बनभूलपुरा दंगे के पीड़ित पत्रकारों के लिए दिया 10 लाख का चेक, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मिले 4 करोड़

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम में आयोजित लाभार्थी सम्मान व लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किये। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत 10 स्वयंसेवी संस्थाओं को 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार के चेक प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद की 40 बालिकाओं 10-10 हजार के चेक दिये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 दिव्यांगजनों को मोटराईजड ट्रायसाइकिल तथा 10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर दी गई। कृषि विभाग के 25 कृषकों को सम्मानित किया गया। बनभूलपुरा घटना में पत्रकारों के दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से 10 लाख का चेक प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *