गौला खनन के निजीकरण के विरोध में इससे जुड़े कारोबारी शनिवार को सभी 11 गेटों पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकेंगे। गौला खनन संघर्ष समिति से जुड़े कारोबारी तय कार्यक्रम के अनुसार इंदिरानगर, शीशमहल, राजपुरा, गोरापडाव समेत सभी गेटों पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उनका कहना है कि गौला से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है, इसके निजीकरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में गौला खनन निजी हाथों में सौंपा गया था तब अपराध बढ़े थे। खनन कारोबारी वाहनों की फिटनेस व गौला खनन निजीकरण तथा जीपीएस जैसी बाध्यता का भी विरोध कर रहे हैं।
Related Posts
गौला पुल से कूदा युवक, तलाश जारी, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार की शाम चोरगलिया रोड स्थित गौला पुल…
अल्टो और KIA कार की टक्कर में युवक की मौत, पुलिस ने बचाई घायलों की जान
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड *कालाढूंगी में सड़क हादसा- स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाई घायलों की जान,…
पहाड़ में यहां गायों के सिर काटकर फेंके, घटना से सनसनी, एसएसपी ने जांच बैठाई
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड अल्मोड़ा, रानीखेत: रिची रोड किनारे गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी…
