खनन माफियाओं ने वन दारोगा को कुचलने का प्रयास किया, वर्दी फाड़ी और हो गये फरार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सितारगंज में रनसाली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोप है कि खनन में लिप्त दबंगों ने वन दरोगा को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने का प्रयास किया, उनकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में खनन माफियाओं के बढ़ते हौंसले और प्रशासनिक सख्ती की वास्तविकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इधर मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। वन दरोगा नंद किशोर पांडे ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बीते 18 फरवरी बुधवार को वह वन आरक्षी शक्ति सिंह, वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार और रोपण रक्षक सूरज सिंह कार्की के साथ रनसाली कक्ष संख्या-1 आरक्षित वन क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान टीम जब कैलाश नदी क्षेत्र में पहुंची तो वहां कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से उपखनिज भरते हुए दिखाई दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here