हल्द्वानी में यहां आग से दुकानें राख, स्कूल का सामान भी जला, अगिनकांड से अफरातफरी 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाने के सामने वेल्डिंग की चिंगारी से रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई। रजाई गद्दों की दुकान में लगी आग से क्षेत्र में अफरी-तफरी मच गई। आग की लपटों को देखते हुए आस-पास के दुकानदारों ने भी दुकान से अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर किया तो उधर दूसरी ओर आस-पास के घर में रहने वालों में भी दहशत फैल गई और उन्होंने भी घर से सामान निकालते हुए घर से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन आग से दुकान में रखे रजाई-गद्दे, रूई और 10 हजार रुपये जलकर राख हो गए। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा में अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास संभल निवासी अरशद अली की रजाई और गद्दों की दुकान है। अरशद की मानें तो बगल में दुकान निर्माण के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी से रूई में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग लगने से स्कूल की दीवारें गर्म हुई तो अंदर रखे फर्नीचर और किताबों के गोदाम में आग लग गई। जिसे समय रहते बुझा लिया गया। दूसरी ओर जिस दुकान में आग लगी थी, उसके एक तरफ मकान और दूसरी तरफ एक और दुकान थी। आग से घर की दीवारें गर्म हुई तो वहां लगी पीवीसी पिघल गयी। अग्निकांड की वजह से लोगों ने घरों का सामान निकालना भी शुरू करते हुए अपना भी घर से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग से दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के लिए क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर जुट रहे। आग लगने के करीब एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तब तक आग विकराल हो चुकी थी। सामने से आग बुझाना मुश्किल हुआ तो फायर कर्मियों ने अंजुमन इस्लामिया स्कूल गेट का ताला तोड़ा। जिसके बाद स्कूल की छत से पानी डालना शुरू किया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *