महिला की हत्या कर ट्रेन से ऋषिकेश भेजे हाथ-पैर, शरीर का बचा हिस्सा यहां मिला, घटना से सनसनी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला के शरीर का अन्य भाग इंदौर की एक ट्रेन में मिला है। महिला की हत्या के आरोप में इंदौर रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं पाई है। इंदौर रेलवे पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है। इंदौर रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र लगभग 25 साल है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश में बीती सोमवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की धुलाई की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें स्लीपर के दो कोचों के बीच टाॅयलेट के बगल में एक काली पॅालीथीन दिखी। इस पॉलीथीन से बदबू आ रही थी। जब कर्मियों ने उसे खोला तो उसमें कटे हुए हाथ व पैर थे। हाथों के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी और कलाई में चूड़ियां भी थी। जिस से स्पष्ट पता चल रहा था कि ये अंग किसी महिला के हैं। जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *