हल्द्वानी में यहां दुकान में तोडफोड़, बाइकें जलाईं

संशोधित समाचार 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

Advertisement

नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल इलाके में मॉड्यूलर किचन के सामान का कारोबारी समुदाय विशेष का युवक बीती गुरुवार रात अपनी दुकान में काम करने वाली युवती के दमुवाढूंगा स्थित घर पहुंच गया। उसे देखकर लोगों ने हंगामा काटा और उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आज शुक्रवार को मामले की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने छड़ायल में जमकर हंगामा किया। ये लोग दुकानदार के मुखानी क्षेत्र स्थित मकान पर पहुंचे और दुकान और मकान में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने कारोबारी के मकान में खड़ी तीन बाइकों में आग भी लगा दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समय रहते वाहनों में लगी आग बुझाई और आक्रोशित लोगों को अलग हटाया। वहीं जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने जांच के दौरान कारोबारी के भवन का नक्शा न मिलने, आवासीय भवन परिसर में दुकानें बनाने और अन्य बिंदुओं के आधार पर मकान को सील कर दिया है।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement