पानी वाले इंजीनियर भी हड़ताल में कूदे, कैबिनेट मंत्री और विधायक से भी मिले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विधायक बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपते इंजीनियर्स।
फोटो। समाचार शगुन हल्द्वानी

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ महासंघ से जुड़े इंजीनियर्स बुधवार एक अप्रैल को विधायक बंशीधर भगत और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मिले और 27 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया।  उन्होंने शासन स्तर पर मामले को रखने का आश्वासन दिया। महासंघ के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आठ दिन से जारी है। बुधवार एक अप्रैल को जय संस्थान और पेयजल निगम के एई और जेई भी हड़ताल में शामिल हो गए। इंजीनियरों का कहना है कि सरकार  फिजूलखर्ची कर रही है लेकिन कार्मिकों की मांग पर गौर नहीं किया जा रहा है। महासंघ नेता पंकज उपाध्याय ने कहा कि लगातार विकास कार्यों को करा रहे इंजीनियरों की ही सुनवाई नहीं की जा रही है। इंजीनियरों की हड़ताल से अब पेयजल जुड़ी समस्या खड़ी होगी। हल्द्वानी में तिकोनिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में इंजीनियरों का धरना चल रहा है। महासंघ के जनपदीय सचिव गणेश सिंह रौतेला ने बताया कि कुमाऊं के जिलों में पहले 900 से अधिक इंजीनियर हड़ताल पर थे और अब इनकी संख्या 1100 हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here