समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखं
देहरादून स्थित निदेशालय में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ हुई मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक समाज इस घटना की घोर निंदा करता है तथा दोषियों के खिलाफ शीघ्र कडी से कडी कार्रवाई की मांग करता है। यह बात प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कही।



