समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के पालीशीट वार्ड में गुरुवार की सुबह परिजन के साथ स्कूल जा रहे एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। यह घटना शांतिनगर क्षेत्र की है। स्थानीय पार्षद नेहा अधिकारी और भाजपा नेता विक्रम अधिकारी ने बताया कि बीते बुधवार को भी कुत्ते ने स्थानीय निवासी को काटा था। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द कुत्ता पकड़ने की मांग की है।



