दमुवाढूंगा की भूमि पर कब्जा कराए जाने का भ्रम फैलाने का आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र के 643 एकड आवासीय और कृषि भूमि पर विपक्ष द्वारा क्षेत्रवासियों में प्रशासन द्वारा कृषि भूमि पर कब्जा करने का भ्रम फैलाया जा रहा है। इस प्रकरण के सम्बंध में जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट से रविवार को भेंट कर क्षेत्रवासियों की समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर दमुवाढूंगा क्षेत्र के मालिकाना हक के विषय में प्रगति की रिपोर्ट मांगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मालिकाना हक प्राप्त होने से लगभग 25000 लोग लाभान्वित होंगे। आवासीय और कृषि भूमि को चिन्हित कर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड की घोषणा के अनुसार कार्य किया जा रहा है, विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। दमुवाढूंगा वासी एकजुट है और प्रयासरत है, अपना रक्षण करना स्वयं जानते है। क्षेत्रवासियों को विपक्षियों के सहयोग की आवश्यकता नहीं है। जिलाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से हृदयेश कुमार, महेश जोशी, विजय चन्द्र, अरुण कुमार, पनराम, मुन्ना शुक्ला समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *