समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार की रात घर पर दबिश देकर पुलिस ने उठा लिया। उस पर पाक्सो, नाबालिग का गर्भपात कराने, महिलाओं का शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप हैं। पूर्व में एक युवती ने पांडे के खिलाफ दुष्कर्म, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा था। पांडे ने न्यायालय की शरण ली थी लेकिन न्यायालय से उसे कोई राहत नहीं मिल पाई। बीते कुछ दिनों से पांडे पुलिस से बचने के लिए क्षेत्र से बाहर चला गया था। पुलिस दबिश देने उसके घर पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया।



