अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हल्द्वानी में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी में गिरफ्तार कर लिया। बीती 21 जून को अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर सौंपी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के बचने के लिए आरोपी ने फोन का प्रयोग करना भी बंद कर दिया। पुलिस हर संभावित स्थान पर उसे तलाशती रही लेकिन आरोपी बचता रहा। लगातार प्रयासों के बाद आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी को आज मंगलवार को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा मगर आरोपी बचता रहा। लगातार प्रयासों के बाद आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *