मोहल्ले में दिनदहाड़े युवकों के गुटों में मारपीट, हेलमेट से सिर फोड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

मोहल्ले में बीचोबीच दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यहां तक कि हेलमैट से एक-दूसरे पर वार किए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना सार्वजनिक होने के बाद पुलिस इस घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुट गई है।
मामला बीती एक जून सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। घटना के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के पांडे गांव में शनि मंदिर के पास युवकों के दो गुट पहुंचे। अचानक ही युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई जो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रही है। एक गुट ने हेलमेट से दूसरे गुट के युवाओं को बुरी तरह पीट दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवाओं की अराजकता बंद हुई और वे वहां से रवाना हुए। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। सोशल मीडिया पर घटना वायरल होने पर पुलिस संबंधित युवाओं की तलाश शुरू करने की बात कर रही है। नगर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *