युवक ने डायल 112 पर चाकूबाजी की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया, भारी जुर्माना ठोका, देखें खुद की जुबानी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*डायल 112 पर चाकूबाजी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक का ₹5000 का चालान*

*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति का भारी जुर्माना कर सख्त संदेश दिया है।

*घटना का विवरण:-*
दिनांक 29-03-2026 को दोपहर लगभग 15:11 बजे आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर सूचना प्राप्त हुई कि वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव क्षेत्र में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

*पुलिस जांच एवं कार्रवाई:-*
मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम को सूचनाकर्ता राहुल चौहान पुत्र बृज लाल निवासी वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव, हल्द्वानी अत्यधिक शराब के नशे में मिला। पूछताछ और जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उस पर किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं हुआ था। राहुल चौहान ने शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से यह झूठी कॉल की थी।सूचनाकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, परंतु राजकीय कार्य में बाधा डालने और आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग के कारण पुलिस द्वारा त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई।

*जुर्माना:-
आरोपी राहुल चौहान के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 (83 Police Act) के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ₹5000 का चालान किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here