छात्र पर चाकू से हमला करने वाले नवाबी रोड के विकास समेत दो गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू से जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार*

*प्रैस नोट*

*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 05 मार्च 2026 को वादिनी श्रीमती बच्ची देवी निवासी: राजपुरा, हल्द्वानी ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी कि दो व्यक्तियों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना चस्का रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन के सामने, काठगोदाम में घटित हुई थी।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए *थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर. नंबर 23/26 ,धारा 109 (1) बीएनएस* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

*श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग/पूछताछ और पुलिस की दबिश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

*अभियुक्त का विवरण*
*1.* विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा- नवाबी रोड, हल्द्वानी।

*2.* एक विधि विवादित किशोर।

*बरामदगी*

पुलिस ने पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है।

अभियुक्त विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय/जे.जे. बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पुलिस टीम थाना काठगोदाम*

▫️उ0नि0नीतू सिंह
▫️कानि0 सूरज सिंह
▫️कानि0 योगेश कुमार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here