समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही
*मुखानी क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त रणवीर सिंह भाटी निवासी पाखी फास्ट फूड के पीछे, मुखानी जनपद नैनीताल* को *23 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब व 48 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब* *कुल 71 टेट्रा पैक देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मुखानी* पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
*पुलिस टीम*
*1.* अपर उप निरीक्षक सूरज सिंह
*2.* कांस्टेबल बंशीधर जोशी
*3.* कांस्टेबल धीरज सुगड़ा



