लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर हत्या, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंडी परिसर स्थित गल्ला मंडी में बुधवार की देर रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गल्ला मंडी में गोदाम की छत पर दारू पार्टी कर रहे युवती समेत छह युवकों के बीच रात विवाद हुआ। इसमें तैश में आकर चार युवकों ने 31 वर्षीय शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। एसएसपी मंजुनाथ टीसी की तत्परता से एसपी मनोज कत्याल और एसपी जगदीश चंद्रा, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में घटना का अनावरण किया गया।

हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया 
     अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होंने शुभम की हत्या कर दी।  घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए। यह भी पता चला कि शुभम और सौरभ के बीच पूर्व में शुभम के स्वर्गवासी पिता पर की गई टिप्पणी का जिक्र करने पर विवाद खड़ा हुआ था।
पकड़े गए हत्यारोपी 
1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष
2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
4. दीपेश लटवाल उर्फ राज निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here