समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बदमाशों ने एक के बाद एक मंगलसूत्र लूट की दो घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बीती चार फरवरी को मुखानी थाना क्षेत्र के धार बिठौरिया नंबर एक में घर के आगे बनी दुकान में बाइक सवार बदमाश पहुंचे और दुकान में बैठी बीना पाठक से मेहंदी लेने का बहाना कर मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। वहीं बीती 31 जनवरी को देवभूमि सैनिक कालोनी पीपल पोखरा फतेहपुर निवासी 75 वर्षीय कमला देवी स्कूल से लौट रहे अपने पोते को लेने गई थी तभी कालोनी के पास ही बाइक सवार बदमाश पहुंचे और किसी का पता पूछने के बहाने कमला मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाश करीब तीन तोले के जेवरात ले उड़े। सीओ सिटी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं।



