हल्द्वानी में यहां किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, बीच-बचाव को आए परिजनों को भी पीटा, हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर‌ दी। इससे गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई लगा दी। युवक को बचाने आए परिजनों को भी पीट दिया गया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस ने युवक को किसी तरह से लोगों के चुंगल से बचाया। उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। गौलापार के खेड़ा स्थित अंसारी कालोनी में एक युवक के किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। उसे जमकर पीटा गया। युवक को पीटता देख परिजन उसे बचाने के लिए आए तो लोगों ने उनकी भी जमकर धुनाई लगा दी। इस बीच मारपीट की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *