हल्द्वानी: पहले मोटरसाइकिल चोरी करते थे फिर काटकर बेच देते थे पार्ट्स, पुलिस ने किया खुलासा, बरेली के तीन चोर गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी। बीती 12 मई  को‌ अरविन्द कुमार  निवासी राजेन्द्र नगर राजपुरा गली न0 1 हल्द्वानी की मोटरसाइकिल UK04F 8187 घर‌ के बाहर से चोरी कर ली गयी थी । वहीं बीती 14 मई को  मनोज नाथ निवासी राजेन्द्रनगर राजपुरा हल्द्वानी की घर के बाहर से चुरा ली गई थी। इन दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया था। साथ ही चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त तीन आरोपियों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिलें चोरी करके उनके पार्ट्स को औने–पौने दामों में बेच देते थे। अभियुक्तों के पास से चोरी हुई बाइक के पार्ट्स तथा मोटरसाईकिल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि ये युवक पूर्व में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य किया करते थे। गिरोह का सरगना ओम अपने साथियों के साथ मिलकर हल्द्वानी क्षेत्र से मोटर साईकिलें चुराकर ले जाते थे एवं गिरोह का सदस्य गौरव मोटरसाईकिलों को काटने का काम करता था। इधर बुधवार को सीओ सिटी व कोतवाल ने घटना का खुलासा किया। पकड़े गये आरोपियों में अभिषेक ठाकुर निवासी भास्कर हास्पिटल के सामने लक्ष्मीनगर  इज्जतनगर  बरेली, गौरव निवासी भोजीपुरा पीपल साना चौधरी थाना भोजीपुरा जिला बरेली  व ईशान गौतम निवासी टल्लू फार्म गली डिस्ट्रिल को ऑपरेटिव बैंक के पास यमनोत्री इन्क्लेव गली न0 01 थाना जोगीवाला देहरादून हाल पता सी0/ओ0 पी0पी0 सिंह सुरेश शर्मा नगर हाउस नं0 4 इज्जतनगर बरेली  शामिल हैं।  गिरोह का सरगना ओम फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here