हल्द्वानी: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में बीती 14 नवंबर को हुए सड़क हादसे में बनभूलपुरा निवासी श युवक की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले में पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक की मां आशा निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका बेटा साहिल अपने पड़ोसी नब्बू के साथ मजदूरी करने गौलापार गया हुआ था। वापसी में लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में साहिल की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूटी पड़ोसी नब्बू चला रहा था लेकिन घटना के बाद नब्बू ने साहिल को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। नब्बू अगर समय पर उन्हें सूचना देता तो साहिल की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने घटना को छुपाने का पड़ोसी पर आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार पड़ोसी नब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *