बनभूलपूरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक की बहू ने छात्र को कार से कुचला, मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बनभूलपुरा हिंसा के मामले में जेल में बंद अब्दुल मलिक की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उसकी बहू पर छात्र को कार से कुचल कर मारने के आरोप में हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं मलिक का बेटा भी पहले से ही जेल में बंद है। जबकि मलिक की पत्नी को बमुश्किल जमानत मिली है। हल्द्वानी के अंबेडकर नगर वार्ड 27 बरेली रोड निवासी रेखा पत्नी स्व. रविंद्र कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि कि बीती 17 अगस्त की दोपहर उनका बेटा भानु सागर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की ओर गया था। वह अपने दोस्त के घर स्कूल की कापी लेने जा रहा था तभी कार सवार महिला चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। बुरी तरह लहूलुहान भानु को मौके पर मौजूद लोगों ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। रेखा का आरोप है कि कार वार्ड नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी आईशा पत्नी अब्दुल मोईद चला रही थी। अब्दुल मोईद, अब्दुल मलिक का बेटा है और वह भी पिता के साथ जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement