उत्तराखंड क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
आज रविवार को उत्तराखंड और झारखंड की बीच जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में राज्य को उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड ने पारी और छह रन से जीत दर्ज की है। टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। हल्द्वानी के सिपनर मयंक मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटकने हैं। झारखंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर आउट हो गई थी. दूसरे दिन उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने झारखंड के गेंदबाजों को खूब छकाया. उत्तराखंड के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. ओपनर अवनीश सुधा ने 64 रन और कप्तान कुणाल चंदेला ने 68 रनों की पारियां खेलीं. जगदीश सुचित 60 बनाकर नाबाद हैं. दूसरे छोर पर उनका साथ शाश्वत डंगवाल ने दिया. खेल के तीसरे दिन उत्तराखंड ने झारखंड पर 136 रनों की लीड दी है. उत्तराखंड की पहली पारी 371 पर ऑलआउट हुई. वहीं 136 रन की लीड को खत्म करने बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की पूरी टीम 130 रन ही बना पाई. इससे उत्तराखंड की टीम ने 6 रन और एक पारी से मैच को जीता. उत्तराखंड की तरफ से मयंक मिश्रा ने 5 और अभय नेगी ने 4 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here