हल्द्वानी में आकृति सोसाइटी की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी कला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के जज फार्म में आकृति सोसाइटी की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक सोच को प्रोत्साहन देना और उन्हें अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे आकृति सोसाइटी परिसर में किया गया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के ज़रिए कैनवास पर उतारा। उनके चित्रों में प्रकृति, परिवार, त्योहार और पर्यावरण जैसे विषयों की झलक देखने को मिली। सोसाइटी संयोजिका कुसुम दिगारी ने बताया कि बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट चित्र उकेरने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने भी खुशी जताई और इस तरह की पहल को बच्चों के मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर शांति जीना समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *