हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में हंगामा, छात्रों ने बनाई अर्थी, पुलिस ने छीनी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में रविवार को भी छात्रों ने हंगामा काटा। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने कालेज परिसर में धरना दिया और विभागीय मंत्री के पुतले की अर्थी बनाई। छात्र शहर में अर्थी के साथ शवयात्रा निकालना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने कालेज गेट में भीतर से ताला लगा दिया। इस पर छात्र अर्थी के साथ कालेज परिसर में शव यात्रा निकालने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। साथ ही अर्थी छीन ली। दोपहर दो बजे तक हंगामा होता रहा। बाद में छात्र चुनाव की तिथि घोषित न होने तक कालेज में ही धरने पर बैठने पर अड़े रहे। इस पर कालेज प्रशासन ने छात्रों से लिखित में पत्र ले लिया है। अब छात्र कालेज में टेंट लगाकर धरना देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *