परीक्षाफल जल्द घोषित कराने को प्राचार्य से मिले छात्र

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

छात्र छात्राओं में परीक्षाफल को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसको देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य एनएस बनकोटी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द परीक्षाफल घोषित करने की मांग की। छात्र नेता यतिन पाण्डे के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन दिया पांडे ने बताया कि परीक्षाओं को पूर्ण हुए एक माह से ज्यादा समय हो चुका है विषम सेमेस्टर के परीक्षाफल को लेकर काफी विद्यार्थियों के लगातर प्रश्न आ रहे थे जिसको लेकर उनके समर्थन में हर सम्भव कदम उठाने की बात की इस दौरान हर्ष शर्मा, लव गंगोला, रूबल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here