हल्द्वानी तिकोनिया स्थित जल संस्थान परिसर से लाखों की केबिल उड़ा ली गई। चोर परिसर से ट्यूबवेल की मोटर की केबिल को काटकर ले गये थे। इस मामले में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित जल संस्थान में चहारदीवारी होने के बावजूद लाखों का तार चोरी होने पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। इधर गुरुवार को पुलिस ने जल संस्थान पहुंच मौका मुआयना भी किया। सूत्रों के अनुसार चोरी में लिप्त चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जल्द ही इसका खुलासा होगा। परिसर में जहां चोरी हुई है वहां तार के अन्य बंडल भी रखें हैं। इनमें से एक बंडल से बड़ा हिस्सा काटकर चोर ले गये थे। चोरी की गई तार की कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है।
Related Posts
हल्द्वानी हिंसा: महिला समेत पांच दंगाई गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को पकड़ चुकी है पुलिस
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार जारी…
हल्द्वानी में महिला सुरक्षा के मद्देनजर रात को चला चेकिंग अभियान, 100 से अधिक लोग हिरासत में, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस टीम…
प्रशासन रात में अभियान चलाकर ओवरलोड वाहन पकड़ेगा
ख़बर शेयर करें -देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ की बैठक मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर में आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन से…
