जेल में बनी प्लानिंग और काट लिया चंदन का पेड़, तस्कर कमल गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

हल्द्वानी के डालाकोटी कंपाउंड से कीमती चंदन के चोरी छिपे पेड़ काटकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

*”जेल में बनी थी प्लानिंग, कानपुर में बेचने की थी तैयारी; पुलिस ने पकड़ा चंदन चोर”*

*अभियुक्त से चोरी किए गए चंदन की लकड़ी और औजार भी बरामद*

*प्रैस नोट*

*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी०* द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में, हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

*एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल* के दिशा-निर्देशन एवं *क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में *कोतवाली हल्द्वानी पुलिस* ने चंदन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

📍*घटना का संक्षिप्त विवरण:–*

दिनांक 20.01.2026 को वादी श्री उमेश चंद्र डालाकोटी (निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड) ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि उनके परिसर से अज्ञात चोरों ने चंदन का कीमती पेड़ काटकर चोरी कर लिया है। इस संबंध में *कोतवाली हल्द्वानी* में *FIR No. 24/2026 धारा 305(ए) BNS* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

📍*गिरफ्तारी और बरामदगी*

*श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 22.02.2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे के पास से चंदन की चोरी करने वाले अभियुक्त कमल ढाली को गिरफ्तार किया।

*बरामदगी:–* अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े, एक आरी, एक बसुली, एक रेती और 04 दस्ताने बरामद किए गए।
बरामद लकड़ी के टुकड़ों का घटनास्थल पर मौजूद पेड़ के ठूंठ से मिलान करने पर बनावट और नाप हूबहू पाई गई।

📍*अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)*

पूछताछ में अभियुक्त कमल ढाली ने बताया कि
उसकी मुलाकात जेल में इन्द्रजीत राय नाम के अपराधी से हुई थी, जो पहले भी तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।
दिनांक 19.01.2026 की रात वे यामाहा R15 (UK04AQ7350) से हल्द्वानी आए और डालाकोटी कंपाउंड में पेड़ काटा।
पकड़े जाने के डर से उन्होंने वहां लगे CCTV कैमरों के तार भी काट दिए थे।
चोरी की गई लकड़ी को वे कानपुर ले जाकर करीब ₹1800 प्रति किलो के भाव से बेचने की फिराक में थे।

📍*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

कमल ढाली निवासी सूरज फार्म ओझा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (U.P.)। अभियुक्त पूर्व में भी दिनेशपुर से चंदन तस्करी में जेल जा चुका है।

📍*पुलिस टीम (चौकी मंगलपड़ाव)*
▫️उ0नि0 गौरव जोशी (चौकी प्रभारी)
▫️अपर उ0नि0 मान सिंह
▫️का0 566 कमलेश सिंह नौला
▫️का0 65 संतोष बिष्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here