गणित के प्रश्नपत्र में बोनस अंक की मांग को लेकर बोर्ड सचिव से मिले शिक्षक

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड बोर्ड की वर्तमान में चल रही 10 वीं,12 वीं के गणित के प्रश्नपत्र को लेकर आज राजकीय शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा परिषद सचिव श्री वी पी सिमल्टी से
वार्ता की.संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सचिव बोर्ड को बताया कि गणित विषय के विषयाध्यापकों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों
को बताया गया कि हाइस्कूल गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 231(HRG) में प्रश्न संख्या 22 समतल आकृतियों के संयोजन के क्षेत्रफल टॉपिक के अंतर्गत प्रश्नावली 12.3 से संबंधित है. समतल आकृतियों के संयोजनों के क्षेत्रफल की प्रश्नावली 12.3 सत्र 2023-24 से परिषद द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से हटा दी गई है.
इंटरमीडिएट गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 428(IRS) में प्रश्न संख्या 1( ञ) का उत्तर A गलत R सही होना था जो दिए गए आप्शन में नहीं है.साथ ही इसी प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 14 गलत प्रिंट हुआ है. प्रश्न संख्या 14 में C को भी 3*3 का आव्यूह होना चाहिए था तब यह प्रश्न सही होता.शिष्टमंडल ने सचिव महोदय से अनुरोध किया कि उपरोक्त प्रश्नों के संबंध में प्रस्तुत बिंदुओं की छात्र हित में विषय विशेषज्ञों के द्वारा समीक्षा करवा कर सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक दिए जाएं. बोर्ड सचिव ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उपरोक्त प्रश्नपत्रों का विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा,तत्पश्चात ही फैसला लिया जाएगा. बच्चों का किसी भी कीमत पर अहित नहीं होगा.वार्ता में संगठन की ओर से नवेंदु मठपाल,अजय धस्माना,नवीन तिवारी,बालकृष्ण चंद,देवेंद्र सिंह भाकुनी मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here