मेयर ने बनभूलपुरा के दंगाइयों के लिए क्या कहा, पढ़िए खबर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मेयर गजराज सिंह बिष्ट।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी बनभूलपुरा के दंगाइयों का होना चाहिए देश निकाला। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद दंगाइयों का भी देश निकाला करने की मांग उठने लगी है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि दूसरे राज्यों में अपराध कर यहां पनाह लेने वालों को भी दिखाया जाए बाहर का रास्ता। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि फरवरी 2024 में हुए दंगे में चिह्नित आरोपियों को शहर में रहने का अधिकार दिया जाना चाहिए या नहीं, इस पर राज्य सरकार को विचार करना चाहिए। दूसरे राज्यों में अपराध कर यहां पनाह लिए हैं और उनके घर कहीं और बने हैं, पीएम आवास की पात्रता में ऐसे लोगों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए जबकि असल पात्र को नियमानुसार राहत दी जानी चाहिए। इस मामले में वह मुख्यमंत्री को पत्र भेज रहे हैं। उन्होंने रेलवे भूमि प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आभार जताया। निगम के चुनाव में हल्द्वानी में रेलवे का विस्तार और दमुवाढूंगा के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के एजेंडे पर वह चुनाव लड़े थे, इनमें से दमुवाढूंगा की प्रक्रिया पूरी होने वाली है और इस मामले में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here