बैंक कर्मियों ने पांच दिन के कार्य दिवस को लेकर दिया धरना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों में 5 दिन के कार्यदिवस की मान को लेकर आज रामनगर के सभी बैंक कर्मियों ने SBI रामनगर के बाहर धरना,प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए बैंक यूनियन के नेता हेम
आर्य ने कहा इंसोरेंस सेक्टर और कई वित्तीय संस्थानों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था है परंतु बैंकों में लागू करने पर सरकार ना नुकूर कर रही है ,उन्होंने कहा इससे बैंक के वित्तीय लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि बैंक की संचालन लागत
कम होगी , उन्होंने कहा इंडियन बैंक एसोशिएशन ने भी इस पर सहमति दे सरकार को इसे भेज दिया है परंतु सरकार की हठधर्मिता के कारण कार्मिकों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है. धरना,प्रदर्शन कार्यक्रम में विजय जोशी,यश अग्रवाल,विनोद रावत,मानसिंह रावत,विनय भाष्कर,आशीष,ललित जलाल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *