अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर पथराव, जेसीबी का शीशा तोड़ा, महिला के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हीरानगर स्थित सरकारी भूमि पर शौचालय निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार 13 दिसंबर को प्रशासन की टीम गयी थी। आरोप है कि टीम पर पथराव कर दिया गया। इससे नगर निगम की जेसीबी का शीशा टूट गया। इसमें चालक शानू बाल-बाल बचा। टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई को पहुंची थी। हंगामा बढ़ने पर टीम बैरंग लौट गयी। आरोप है कि स्थानीय महिला व उसके साथियों ने जेसीबी पर पथराव किया था। बताया गया कि पूर्व में भी यहां अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद हुआ था। घटना क्रम के बाद जेसीबी चालक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है। इसमें जानलेवा हमले के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *