हल्द्वानी में थार लेकर घूम रहे रईसजादे, देवलचौड़ के बाद कालाढूंगी रोड पर हादसा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार की देर शाम कालाढूंगी रोड पर पीलीकोठी तिराहे पर अनियंत्रित थार ने बलूनो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसे लेकर कार सवार व थार चालक के बीच कहासुनी भी हुई। देखते ही देखते वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले मामला रफा-दफा हो गया। मुखानी थाना पुलिस ने बताया कि गश्त की गई लेकिन ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। गौरतलब है कि बीते एक महीने में थार सवारों ने देवलचौड में निजी कंपनी के कर्मचारी को कुचल दिया था।  इसके अलावा कुछ मामले में थार की टक्कर से लोग घायल भी हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *