रामपुर से नैनीताल घुमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार खाई में गिरी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल घूमने आए रामपुर के पर्यटकों की कार मंगलवार की देर शाम खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। नैनीताल में हनुमानगढ़ी के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल नैनीताल से सूचना दी गई कि हनुमानगढ़ी के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में कुल 05 यात्री सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने के लिए आ रहे थे। टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों के नाम 

1–तेजेंद्र सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर

2–करनदीप पुत्र गुरजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उपरोक्त

3–विक्रमजीत पुत्र बलवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी किशनपुर अटरिया, थाना कोतवाली, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

4–अकबाल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी केशरपुर, थाना पुराना गंज, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

5–हिमांशु पुत्र राजू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नियर डिस्ट्रिक्ट रामपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here