आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्व विधायक का समर्थन

समाचार शगुन उत्तराखंड

रुद्रपुर में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थन देते हुए उनकी आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को संबोधित ज्ञापन पूर्व विधायक ठुकराल को सौंपा। ज्ञापन में संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि बार-बार मौखिक आश्वासन मिलने और मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आंगनबाड़ी संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी चुनाव में उनका समर्थन उसी नेतृत्व या राजनीतिक दल को मिलेगा, जो उनकी दो प्रमुख मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा। पहली मांग है कि सरकार बनने के एक माह के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मासिक मानदेय 19 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये किया जाए। दूसरी मांग आंदोलन के दौरान काटे गए मानदेय की पूरी धनराशि वापस करने की है। संगठन ने कहा कि यदि कांग्रेस इन दोनों मांगों को स्वीकार कर लिखित आश्वासन देती है और उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल करती है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड और उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी करीब 70 हजार कार्यकत्रियां और उनके परिवार आगामी चुनाव में कांग्रेस को पूरा समर्थन देंगे। पूर्व विधायक ठुकराल ने संगठन की मांगों को वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री विकास एवं मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री, विमला कोहली, ममता बादल, अनीता सिंह सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement