पुलिस ने जिला बदर किये युवक को बनभूूलपुरा से गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दवा खत्म हुई तो घर पहुंचा जिला बदर। नैनीताल जिले के दो माह के लिए जिला बदर किया गया युवक अपने घर के अंतर्गत बनभूूलपुरा कोतवाली में घूमता मिला। पुलिस ने जब पकड़कर पूछताछ की तो उसने दवाई खत्म होने का हवाला दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा निवासी शहनवाज अंसारी उर्फ आनू को दो माह के लिए जिला बदर किया गया था। बुधवार 25 नवंबर की रात वह क्षेत्र में घूमता मिला। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी दवाई खत्म हो गई थी, वही लेने वह घर लौटा था लेकिन वापस नहीं गया। बीते बृहस्पतिवार को कोर्ट में उसे में पेश किया गया।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement