समाचार शगुन उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की सनसनीखेज घटना से शहर दहल गया। रेशमबाड़ी क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई वारदात से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार लीलाधर निवासी रेशमबाड़ी की चाकू गोद हत्या की गई है। इस मामले में तीन और लोग घायल बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी बात की है।











